BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पहाड़ी बाबा मंदिर में चंचला चंद्रवंशी ने दिए 50 बोरा सीमेंट, जल यात्रा व मेले में उमड़ी भीड़


पलामू। सावन की अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर पहाड़ी बाबा मंदिर, चढ़नवा के प्रांगण में फ्रेंड्स ऑर्गेनाइजेशन समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जल यात्रा एवं मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आलोक कुमार चौरसिया मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी चंचला चंद्रवंशी, जिला पार्षद रामलव चौरसिया, जिला पार्षद प्रमोद सिंह, डंडा जिला पार्षद अजय चौधरी उर्फ अजय मेंटल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी चंचला चंद्रवंशी ने पहाड़ी बाबा मंदिर के निर्माण एवं विकास कार्य के लिए 50 बोरा सीमेंट उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास में सभी को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए सहयोग आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लगीं, जहां लोगों ने खरीदारी की और आयोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी, भारदुल चौधरी, प्रेमलाल चौधरी, सिकंदर चौधरी, मनोज चौधरी, दुदुन चौधरी, पंकज कुमार, अमलेश चौरसिया सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका