BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बराव में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए विधायक आलोक चौरसिया, कहा- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा


चैनपुर। डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के ग्राम बराव, टोला चढ़नवा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन फ्रेंड्स ऑर्गेनाइजेशन कमेटी के तत्वावधान में किया गया। विधायक ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कलश यात्रा एवं विराट मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

विधायक ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद आयोजित विराट मेले में भी लोगों की भारी भीड़ जुटी। बच्चों, म