BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

केरल समाजम मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ साझा किया प्रेम और आभार


केयरिंग कम्पैनियन्स,  केरला  samajam मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों का एक ऐसा समूह है, जो दादा-दादी एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने और उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त करने के लिए समर्पित है। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 21 अगस्त को विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके साथ स्नेह और अपनत्व के भाव साझा किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर कार्ड बनाए, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों के प्रति प्रेम, आभार और सम्मान की भावनाएँ व्यक्त की गईं। विद्यार्थियों ने उनके साथ समय बिताया, आत्मीय बातचीत की और उनके जीवन के अनुभवों एवं कहानियों को रुचि से सुना।
पहले भी इन विद्यार्थियों ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों को साइबर से होने वाले क्राइम से बचने के उपाय साझा किए हैं। मोबाइल  का सही उपयोग , पैसे ट्रांसफर करना आदि सिखाया  है।
इन छोटे-छोटे प्रयासों ने यह संदेश दिया कि दयालुता और अपनत्व का एक छोटा सा कदम भी किसी के लिए बहुत मायने रखता है।
यह पहल विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस की भावना को साकार करती है—हमारे बुजुर्गों की बुद्धिमत्ता, जीवन-अनुभव और समाज में उनके योगदान का सम्मान करना तथा युवा पीढ़ी के निर्माण के लिए प्रेरित करती है।  इस कार्य में हमारी डायरेक्टर एकेडमिक्स, श्रीमती नंदिनी शुक्ला एवं प्रधानाचार्य।  श्रीमती रीना बनर्जी का पूरा सहयोग मिलता रहा है।

केयरिंग कम्पैनियन्स का विश्वास है कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सुना जाना, सम्मानित किया जाना और प्रेम एवं