आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के शुभारम्भ अवसर पर ओक ओवर, शिमला से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, शिमला तक आयोजित वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस क्लब का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। पारंपरिक हिमाचली संस्कृति को प्रोत्साहित करने, आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जी, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। - मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
शिमला में स्वास्थ्य विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब का शुभारम्भ





.png)
