उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नबीन का यह पहला असम दौरा
है। अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रहे
हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार को दिन में
उन्होंने श्रीमान शंकर देव कला क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय प्रेक्षागृह में
आयोजित पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लिया। रात को उन्होंने भाजपा
कार्यालय में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया मां कामाख्या का दर्शन
गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नितिन नबीन ने शनिवार को नीलांचल पहाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां
कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां कामाख्या से
देश की समृद्धि, जनकल्याण और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रार्थना की। मंदिर
दर्शन के दौरान नितिन नबीन के साथ असम भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और
पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें दर्शन कराया गया
तथा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस दर्शन को उनके असम प्रवास का एक
महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।





