BREAKING NEWS

logo

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


भुवनेश्वर, 17 मार्च । ओडिशा के मुख्यमंत्री माेहन चरण माझी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ देवेन्द्र प्रधान की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रधान को एक जनप्रिय नेता, कुशल नेतृत्वकर्ता, समर्पित समाजसेवी और सरल व्यक्तित्व के धनी के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके दिशा-निर्देशन सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के हितों की रक्षा और आम जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।