सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में मूर्वे ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां रेलवे कार्य में लगे एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवा वाहन रेलवे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी ढो रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत सिमरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक युवक की पहचान सहदेव राणा (ग्राम पदमपुर, थाना क्षेत्र कसियाडीह) के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सिमरिया में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर





