जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में आज तड़के दो जगह हुए
सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हुई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही
है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों का संज्ञान लेते हुए शोक
संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल
अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के
निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की
है।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि थाना बदलापुर इलाके में सरोखन
पुर के पास हाइवे पर देररात श्रद्धालुओं से भरी झारखंड नंबर की सूमो
अयोध्या जा रही थी। इसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें कुछ लोग
हताहत हुए और कई घायल हुए है। उन्होंने बताया कि कुछ घंटे बाद दिल्ली से
यात्रियों को लेकर चली हरियाणा की बस एक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने
बताया कि दोनों हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हुई। सभी घायलों को अस्पताल
में भर्ती कराया गया। पांच लोगों को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेजा
गया।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो जगह सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत
