बालूमाथ दुर्गा मंडप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
बालूमाथ। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना तथा बूथ स्तर तक पार्टी की योजनाओं और विचारों को पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सह प्रशिक्षण प्रभारी बृजमोहन राम उपस्थित रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु मोहन, रघुनंदन सोनी, सांसद प्रतिनिधि रामकुमार, अर्जुन सिंह, अमित गुप्ता, बासुदेव उरांव, नरेंद्र रजक, बिनोद भोगता, पिंटू कुमार एवं रंजीत कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
