BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता माधवन बॉब का निधन


नई दिल्ली,   तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य कलाकार माधवन बॉब का 71 साल की उम्र में शनिवार देर शाम चेन्नई के अड्यार स्थित आवास पर निधन हो गया। वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

माधवन बॉब ने कमल हासन, रजनीकांत, अजित, सूर्या और विजय जैसे सुपरस्टारों के साथ काम किया था और वे अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने करीब 600 फिल्मों में काम किया। तमिल के साथ-साथ कई हिंदी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। 


वे सन टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो "असाथा पोवथु यारु" में जज की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके निधन पर साथी कलाकार और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।