BREAKING NEWS

logo

लिवर की दुश्मन होती हैं ये 3 चीजें


लिवर हमारे शरीर के लिए एक जरूरी अंग है और यह शरीर के कई जरूरी काम करता है। अगर यह सही तरह से फंक्शन न करें, तो इसका असर हमारे डाइजेशन, एनर्जी लेवल और भी कई चीजों पर होता है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना हो, पाचन को सही रखना हो, ब्लड को साफ करना हो या शरीर में एनर्जी बनाए रखना, लिवर के कई काम होते हैं। ऐसे में लिवर अगर सही  से काम न करें, तो शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लगातार थकान बने रहना, भूख न लगना,वजन कम होना, पेट में सूजन, आंखों और स्किन का पीला होना लिवर की खराबी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

  • रिफाइंड ऑयल को कई लोग हल्का और दिल के लिए अच्छा मानते हैं, लेकिन असल में यह आपके लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह है। ये शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और इसकी वजह से फैटी लिवर हो सकता है।
  • अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो इसका एक कारण ज्यादा रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल हो सकता है। अगर आपको लिवर को हेल्दी रखना है, तो डाइट से रिफाइंड ऑयल को पूरी तरह हटा देना चाहिए।

आजकल लोग फल खाने की जगह फ्रूट जूस पीना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। आजकल काफी लोगों का मानना है कि फ्रूट जूस विटामिन्स से भरपूर होते हैं, लेकिन असल में इनमें ग्लूकोज बहुत ज्यादा होता है और इसे प्रोसेस करना हमारे लिवर के लिए बहुत मुश्किल होता है और इसकी वजह से लिवर फैटी हो जाता है।


  • रिफाइंड फ्लोर यानी की मैदा भी आपके लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह है। इसमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता है और ऐसे में यह लिवर हेल्थ को खराब कर सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा समोसे या कचौड़ी खाती हैं, तो फैटी लिवर हो सकता है।

  • ये तीनों ही चीजें आपके लिवर के कामकाज को मुश्किल बना सकती हैं और फैटी लिवर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।
  • शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले फूड्स को खाने से लिवर सही से फंक्शन नहीं कर पाता है।
  • अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शा