BREAKING NEWS

logo

बनारसी साड़ी संग पहनें ये राजपूताना चोकर


किसी भी फंक्शन में जाने से पहले अपने लुक को एकदम परफेक्ट अंदाज में देखना पसंद करती है। ऐसे में ऑउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का सलेक्शन यूनिक होना जरूरी होता है। आपने चाहे कितने भी गॉर्जियस ऑउटफिट पहने हों, लेकिन जब तक उसके संग ज्वेलरी यूनिक नहीं होगी तो लुक में निखार नहीं आएगा। आजकल लोग खुद को वेडिंग फंक्शन में काफी ट्रेडिशनल अंदाज में देखना पसंद करते हैं।


पर्ल बीड्स जड़ाऊ राजपूताना चोकर

इस तरह के पर्ल बीड्स वाले जड़ाऊ राजपूताना चोकर की ख़ास बात यह है कि इसको आप हर तरह की बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के नेकलेस पर नग का काफी जड़ा हुआ काम किया हुआ रहता है। जिसकी वजह से इनका लुक बेहद आकर्षक लगता है। इसको आप दिन और रात हर तरह के फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस नेकलेस में नीचे की साइड गोल्डन कलर का पेंडेंट और साथ में पर्ल बीड्स लगे हुए हैं।


मीनाकारी राजपूताना चोकर

इस वेडिंग सीजन यदि आपको पार्टी में एकदम डिफरेंट नजर आना है तो आपके लिए यह मीनाकारी राजपूताना चोकर परफेक्ट ऑप्शन है। इसके संग आप किसी भी कलर की बनारसी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपके लुक को आकर्षक बनाते हैं। इस मल्टीकलर बीड्स वाले चोकर का लुक कैरी करने के बाद काफी खूबसूरत दिखेगा।


गोल्डन कुंदन राजपूताना चोकर

यदि आपने गोल्डन वर्क वाली बनारसी साड़ी कैरी की है तो उसके संग इन गोल्डन कलर का कुंदन राजपूताना चोकर परफेक्ट लुक देगा। इसको कैरी करने के बाद आपका लुक काफी रॉयल नजर आएगा। इस तरह के चौकोर शेप वाले चोकर काफी क्लासी लुक देते हैं। इस चोकर में नीचे की ओर टसल लटके हैं।