आज
से 32 वर्ष पहले 06 दिसंबर 1992 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वह घटना
हुई, जिसने स्वतंत्र भारत के सामाजिक एवं राजनीतिक इतिहास पर गहरी छाप
छोड़ी। इसी दिन विवादित बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरा दिया गया था। इस घटना
के बाद देशभर में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा फैल गई, जिसमें करीब 400 लोगों
की जान चली गई और बड़ी संख्या में संपत्ति का नुकसान हुआ।
इस
घटना ने देश की राजनीति, समाज और सांप्रदायिक संबंधों को गहराई से
प्रभावित किया। पहले से मौजूद तनाव का दायरा बढ़कर हिंसक टकरावों में बदल
गया और कई शहरों में दंगे भड़क उठे। अयोध्या से शुरू हुई यह आग मुंबई,
दिल्ली, अहमदाबाद, कानपुर, भोपाल और कई अन्य स्थानों तक फैल गई।
1921
- ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक
स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया
गया।
1926 - फिराक गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1978
- स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र
की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए
कराया गया।
1990
- युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने
इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश
दिया।
1992 - अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
1998 - ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।
2007
- आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और
मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008 - भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
जन्म
1896 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।
1998 - कपिल देव द्विवेदी - वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।
निधन
1986 - भगवान सहाय - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।
2009 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2015 - डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
होमगार्ड स्थापना दिवस
इतिहास के पन्नों में 06 दिसंबर : 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया, देशभर में भड़की हिंसा
अयोध्या
में भगवान रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना उस समय भी लोगों
में जोश भर रहा था। उसी के प्रतीकात्मक समर्थन में भारी संख्या में लोग 6
दिसंबर 1992 को अयोध्या में जुटे थे। दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन
दोपहर होते-होते भीड़ ने नियंत्रण से बाहर होकर विवादित ढांचे पर चढ़ाई कर
दी और कुछ ही घंटों में बाबरी मस्जिद के तीनों गुंबदों को गिरा दिया।
1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 - होमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
1983 - यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
1997 - क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
