08
दिसंबर भारतीय नौसेना के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन 1967
में पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को बेड़े में शामिल किया गया था। हिंद
महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क, जिसे मलयालम में कलवरी कहा
जाता है, के नाम पर इस सबमरीन का नामकरण हुआ। सोवियत संघ से मिली यह
पनडुब्बी रीगा से विशाखापत्तनम तक 30,500 किमी की लंबी यात्रा कर भारत
पहुंची।
1881 - यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1956 - आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
1967 - पहले पनडुब्बी "आईएनएस कलवरी" को सेना में शामिल किया गया।
1987 - अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोब ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 - रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।
1998 - पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
1998 - ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
2000 - फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा।
2000 - युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
2002 - पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2003 - उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007
- अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी
अफगeनिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
1721 - बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
1875 - तेज बहादुर सप्रू - महान उदारवादी नेता का अलीगढ़।
1877 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
1900 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1901 - अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
1935 - धर्मेन्द्र - भारतीय अभिनेता
1946 - शर्मिला टैगोर - भारतीय अभिनेत्री
2002 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
2005 - विजया देवी - भारतीय राजकुमारी थीं।
2021 - बिपिन रावत - भारत के प्रथम 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़' थे।
-अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)।
इतिहास के पन्नों में 08 दिसंबर : आईएनएस कलवरी भारतीय नौसेना की ताकत का प्रतीक
जन्म
1956 - अमी घिया - भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
