BREAKING NEWS

logo

केसीपी (पीडब्ल्यूजी) कार्यकर्ता समेत दो गिरफ्तार


इंफाल,  मणिपुर पुलिस ने अभियान चलाते हुए कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक कार्यकर्ता और जबरन वसूली करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक अधिकारिक बयान में बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पटसोई पार्ट-4 क्षेत्र में चलाए गए अभियान में इंफाल पश्चिम के लुकर मायाई लेइकाई निवासी नाओरेम थेम्बुंग (24) नामक एक केसीपी (पीडब्ल्यूजी) सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के एल मिनौ-कोइजाम क्षेत्र से जबरन वसूली के आरोप में लीशांगथेम सुरचंद्र सिंह (48) को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक जिप्सी, दो मोबाइल फोन और जबरन वसूली के दस्तावेज वाली एक रसीद बुक बरामद हुई।