रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के लिए
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अहम डील
5 दिसंबर को होंगी। शुक्रवार सुबह पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक
त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे महात्मा
गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा आज, 30 घंटे के दौरे में अहम समझौते की संभावना
नई
दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को
भारत के दौरे पर आ रहे हैं। वे 4-5 दिसंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर
रहेंगे। करीब 30 घंटे की यात्रा के दौरान पुतिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
पुतिन चार साल के अंतराल के बाद भारत पहुंच रहे हैं। साल 2021 में वे
भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे।
राष्ट्रपति
पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर 4 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे दिल्ली पहुंच
रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनके सम्मान में निजी
डिनर की मेजबानी करेंगे।
