BREAKING NEWS

logo

बंदिता देवी राभा को राष्ट्रीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


गुवाहाटी, । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ग्वालपाड़ा की बंदिता देवी राभा को कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित चौथे राष्ट्रीय कौशल सम्मेलन में बंदिता ने यह उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालपाड़ा से विज्ञान भवन तक बंदिता की यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘स्किल इंडिया’ अभियान का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदिता की यह सफलता कौशल, पैमाने और गति की उस शक्ति का उदाहरण है, जो एक नए भारत का निर्माण कर रही है। उन्होंने बंदिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि असम के अनगिनत युवाओं को अपने कौशल को निखारने और उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरित करेगी।