रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा।
रांची
रेल मंडल से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रांची से परिचालित
ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर -हटिया एक्सप्रेस 30
सितंबर और 5 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल- पुरुलिया- कोटशिला -
मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल -गुंडा बिहार- मुरी होकर चलेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर -हटिया- खड़गपुर एक्सप्रेस का एक,
तीन और छह अक्टूबर को आद्रा स्टेशन पर - आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारंभ -
होगा। इन ट्रेनों का आद्रा - हटिया -आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
