पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधानसभा परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो जी , केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व सांसदगण , पूर्व विधायकगण एवं विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों- कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर
