BREAKING NEWS

logo

रांची में डुरंड कप 2026 का आगाज, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप का 135वां संस्करण इस वर्ष रांची में आयोजित किया जा रहा है। 26 जुलाई 2026 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में उद्घाटन समारोह एवं पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ग्रुप ‘सी’ के अंतर्गत रांची में खेले जाने वाले मैचों में जमशेदपुर एफसी, इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम, एससी दिल्ली और डिफेंडर्स एफसी जैसी टीमें हिस्सा लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 29 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स एफटी बनाम डिफेंडर्स एफसी, 4 अगस्त को जमशेदपुर एफसी बनाम एससी दिल्ली, 7 अगस्त को एससी दिल्ली बनाम डिफेंडर्स एफसी, 10 अगस्त को एससी दिल्ली बनाम इंडियन एयर फोर्स एफटी तथा 13 अगस्त को जमशेदपुर एफसी बनाम इंडियन एयर फोर्स एफटी के बीच मैच खेले जाएंगे।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किया जा रहा है, जबकि झारखंड सरकार इसका सहयोग कर रही है। यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।