BREAKING NEWS

logo

जमशेदपुर में आईडीटीआर स्थापना के लिए एमओयू साइनिंग समारोह 28 जुलाई को


झारखंड में सड़क सुरक्षा एवं ड्राइविंग प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 28 जुलाई 2026 को प्रोजेक्ट भवन, रांची में एमओयू साइनिंग समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह एमओयू झारखंड परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच संपन्न होगा। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस संस्थान के स्थापित होने से राज्य में आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह पहल युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में भी सहायक साबित होगी।