श्रावणी मेला के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर एवं बाबा बासुकीनाथ धाम, दुमका में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों का झारखंड सरकार द्वारा हार्दिक अभिनंदन एवं जोहार किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि श्रावणी मेला के दौरान झारखंड की पवित्र धरती पर पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि यह मेला राज्य की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
झारखंड में श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ, श्रद्धालुओं का स्वागत





