झारखंड निशानेबाजी प्रतियोगिता में देवघर की तमन्ना ने जीता गोल्ड मेडल,आतिश को मिला रजत
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
बैद्यनाथधाम (देवघर) : झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्टेट राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में देवघर की तमन्ना झा ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं आतिश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उक्त आशय की जानकारी देवघर जिला शूटिंग संघ के सचिव आजाद कुमार पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि तमन्ना झा ने राज्यस्तरीय 25 मी फायर आर्म्स पिस्टल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 300 अंकों में 246 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तमन्ना झा एवं आतिश की इस उपलब्धि पर देवघर जिला राइफल शूटिंग संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। इसी प्रतियोगिता की ओपन ग्रुप में देवघर के ही आतिश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट 32 फायर आर्म्स पिस्टल 25 मीटर मुकाबले में 300 अंकों में 230 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। देवघर के निशानेबाजों को मिली इस सफ़लता पर जिला के खेल संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। संघ ने दोनों सफल खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसमें देवघर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, डीएसए सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े व सचिव चंदना झा, देवघर जिला राइफल शूटिंग संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चौबे व सचिव आजाद कुमार पाठक,राजेश श्रृंगारी,रकेश नारायण सिंह,सुरेशानंद झा,डॉ. वीरेंद्र सिंह,संजय मालवीय,डॉ. राजीव रंजन व शेख इफ्तिखार सहित सभी खेल प्रमियों के नाम शामिल हैं।





