लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना इलाके
में सोमवार देर शाम को जन्मदिन पार्टी मना रहे एक किशोर की गोली लगने से
मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिवार की तहरीर पर पुलिस
ने किशोर के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
पुलिस
उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि कृष्णा नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि
सरोजिनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी जमीर का बेटा उनैज (12) को जन्मदिन
की पार्टी मनाने के लिए उसके दोस्त उसे अपने साथ लेकर गए थे। थोड़ी देर बाद
खबर मिली कि गोली लगने से उनका बेटा घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए
लोकबंधु अस्पताल भेजा गया हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे
की मौत हो गई हैं। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए तीन युवकों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू
कर दी है।
जन्मदिन पार्टी के दौरान चली गोली में किशोर की मौत, हत्या का आरोप





