अररिया 16 जून।
आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
इसी कड़ी में मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) नवनील कुमार, फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी, नरपतगंज अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार तथा राजस्व पदाधिकारी (आरओ) राम उदगार चौपाल ने नरपतगंज, रानीगंज एवं भरगामा प्रखंड क्षेत्रों में नदियों के तटबंधों, कटाव प्रभावित स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भरगामा एवं नरपतगंज प्रखंड के बीच बहने वाली विभिन्न नदियों के तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जहां पूर्व वर्षों में कटाव अथवा तटबंधों पर दबाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
मौके पर मौजूद अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) नवनीत कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं जलस्तर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन द्वारा तटबंध और कटाव स्थलों का जायजा लेकर उसे मरम्मती करवाने को लेकर दृढ़संकल्पित है।
कमजोर तटबंधों का मरम्मती कराया जा रहा है।साथ ही कटाव स्थल वाले जगह पर कटाव निरोधी कार्य को लेकर जगह चिन्हित किए जा रहे हैं,जिसको लेकर रानीगंज,नरपतगंज और भरगामा प्रखंड के साथ फारबिसगंज प्रखंड के कई इलाकों में नदियों की स्थिति और तटबंध के साथ कटाव स्थल का जायजा लिया गया है।उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग संभावित बाढ़ से निबटने को लेकर मुस्तैद है।
संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट,अपर समाहर्ता ने किया तटबंधों व कटाव स्थलों का किया निरीक्षण





