BREAKING NEWS

logo

पप्पू यादव के बयान पर बिहार की नारी शक्ति का शंखनाद:‘सार्वजनिक माफी मांगें सांसद,नहीं तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब’


मुकेश कुमार/ब्यूरो चीफ 

पटना(बिहार)।सांसद पप्पू यादव द्वारा राजनीति में सक्रिय महिलाओं को लेकर दी गई विवादास्पद टिप्पणी पर बिहार की महिला राजनीतिज्ञों ने कड़ा मोर्चा खोल दिया है।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह,विधायक संगीता कुमारी,एमएलसी अनामिका सिंह पटेल और विधायक मैथिली ठाकुर ने पप्पू यादव के बयान को नारी अस्मिता पर सीधा प्रहार बताया।

श्रेयसी सिंह का तीखा हमला:"राहुल-प्रियंका स्पष्ट करें अपनी स्थिति"
जमुई की विधायक और पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव के अमर्यादित शब्द उनकी संकुचित मानसिकता के परिचायक हैं।उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्या वे पप्पू यादव की इस सोच के साथ हैं?जो लोग महिलाओं का अपमान करते हैं,उन्हें देश की आधी आबादी से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।"
श्रेयसी सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि पप्पू यादव की पत्नी खुद सांसद रही हैं, ऐसे में क्या वे अपनी बेटी के प्रोफेशनल भविष्य को लेकर भी ऐसी ही सोच रखते हैं?उन्होंने चेतावनी दी कि एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता ऐसे बयानों का करारा जवाब देगा।

संगीता कुमारी(विधायक): "पप्पू यादव ने नारी के स्वाभिमान और सम्मान को कुचलने की कोशिश की है। भारत की भूमि पर जहां नारियों की पूजा होती है, वहां ऐसे आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।"

अनामिका सिंह पटेल (MLC):"यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है। कांग्रेस और राजद की चुप्पी यह बताती है कि उनकी विचारधारा ही महिला विरोधी है।जिस पार्टी के दौर में महिलाओं का शोषण हुआ,उनसे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती।"

मैथिली ठाकुर(विधायक): "एक महिला किसी भी क्षेत्र में संघर्ष और काबिलियत के दम पर मुकाम हासिल करती है।सांसद ने न केवल महिलाओं पर,बल्कि समाज के हर उस पुरुष पर कीचड़ उछाला है जो महिलाओं के सम्मान के लिए खड़ा होता है।"

विपक्ष की चुप्पी पर उठाए सवाल
प्रेस वार्ता के दौरान महिला नेताओं ने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस आलाकमान की चुप्पी को "मौन सहमति" करार दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली बेटियों के माता-पिता आज इस अपमानजनक टिप्पणी से आहत हैं।प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान भी उपस्थित रहीं और सामूहिक रूप से पप्पू यादव से तत्काल माफी की मांग की गई।