BREAKING NEWS

logo

वरिष्ठ IAS अरविंद कुमार चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव


पटना/बिहार।बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार,राज्य के बेहद कर्तव्यनिष्ठ,कुशल और अनुभवी आईएएस अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी को एक बार फिर बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।सन् 1995 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव,मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग(कैबिनेट),बिहार के गरिमामयी पद पर पदस्थापित किया गया है।

अतिरिक्त प्रभारों की भी मिली जिम्मेदारी

अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले श्री चौधरी इस नई जिम्मेदारी के साथ-साथ राज्य की कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं की कमान भी संभालेंगे।अधिसूचना के अनुसार,वे निम्नलिखित पदों के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे:

परीक्षा नियंत्रक,बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद(BCECEB),पटना

अध्यक्ष,बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC)

गृह और निगरानी विभाग से हुए मुक्त

इससे पहले अरविन्द कुमार चौधरी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे,साथ ही उनके पास निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव,परीक्षा नियंत्रक (बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद),जांच आयुक्त (सामान्य प्रशासन विभाग)तथा अपर मुख्य सचिव(मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग)का अतिरिक्त प्रभार भी था।नई अधिसूचना के बाद अब वे पूर्ण रूप से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

प्रशासनिक हलकों में खुशी की लहर

एक बेहद ईमानदार और परिणामोन्मुखी अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले श्री चौधरी को कैबिनेट सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान मिलने पर प्रशासनिक हलकों और उनके शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।जानकारों का मानना है कि उनके इस अनुभव का लाभ राज्य के नीतिगत फैसलों और कैबिनेट के कामकाज को और अधिक गति देने में मिलेगा।