BREAKING NEWS

logo

जुगाड़ गाड़ी से 133.125 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर धराए


भागलपुर एसएसपी कार्यालय के हवाले से सोमवार को बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार अवैध शराब आर्म्स मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में सूचना मिली कि झारखंड के तरफ से भागलपुर जिला अंतर्गत सनोखर की ओर आने वाली मार्ग से एक जुगाड़ गाड़ी में अवैध शराब छिपाकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-1 एवं सनोखर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

गठित टीम द्वारा झारखंड से भागलपुर आने वाली मुख्य सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग शुरू किया गया। इसी दौरान सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकचारी महगामा मुख्य मार्ग के समीप एक जुगाड़ गाड़ी पर पुआल में छिपाए हुए 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोड्डा जिला के प्रकाश रविदास और उसकी निशानदेही पर गाड़ी का पासर मो महबूब आलम तथा मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।