करीम सिटी कॉलेज में IQAC द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
जमशेदपुर
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की सभागार में IQAC की एक विशेष कार्यशाला आयोजित हुई जिसका विषय था- "COLLEGE MENTORSHIP PROGRAMME". जिसमें कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों एवं सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया। प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने अध्यक्षता की। प्राचार्य ने सभी का स्वागत किया तथा पठन-पाठन एवं नैट के मद्देनजर मेंटरशिप प्रोग्राम की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारे कॉलेज में मेंटरशिप पहले से व्यवहार में है लेकिन अब हमें इसे नए तथा और विकसित रूप में लागू करना है।
IQAC के प्रभारी डॉ एसएम यहिया इब्राहीम ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के द्वारा मेंटरशिप सिस्टम को नए और विकसित रूप में लागू करने के संबंध में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह पद्धति हमारे कॉलेज के सभी विभागों के लिए एक यूनिफॉर्म मेकैनिज्म के रूप में लागू होगी। उन्होंने इस मेकैनिज्म के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला-जैसे कैरियर गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट गाइडेंस, एडवांस्ड लर्निंग, स्कॉलरशिप जैसी विद्यार्थी की हर समस्या का समाधान एंव मार्गदर्शन एक पिता के रूप में करना है। उन्होंने प्राध्यापकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने समीक्षा प्रस्तुत की तथा IQAC के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ मोहम्मद मोइज अशरफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






