BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता


आज दिनांक - 02/09/2026, दिन-बुधवार को दोपहर 12:15 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कॉन्फ्रेंस हाल में एक बैठक आयोजित कर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष - संजीव कुमार चौधरी, महासचिव - सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-अमोद कुमार दुबे ने  यूनियन के सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर टाटा वर्कर्स यूनियन  के कर्मचारियों का दिनांक 01/01/2025 से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

यूनियन कर्मचारियों  के वेतन बढ़ोतरी का विवरण इस प्रकार है :- 

1. वेज रिवीजन का कार्यकाल - 07 साल। 
2. मिनिमम ग्रांटेड बेनिफिट - ₹1500 से 3060 तक।
3. ट्रांसपोर्ट अलाउंस को रुपए  1350 से बढ़कर 2100 और 1450 से बढ़कर ₹2200 किया गया।
4. हाउस रेंट को रुपए 1100 से बढ़कर 1550 रुपए किया गया।
5. एजुकेशन एलाउंस को 500 रुपए प्रति बच्चे से बढ़कर ₹1000 प्रति बच्चा किया गया।
6. मेंटेनेंस के अलाउंस  ₹500 से बढ़कर 950 रुपए एवं 550 रुपए से बढ़कर ₹1000 किया गया।
7. मोबाइल एवं इंटरनेट अलाउंस को रुपए 250 से बढ़कर ₹400 किया गया।
8. वॉशिंग एलाउंस रुपए 500 से बढ़कर 1250 रुपए किया गया।
9. ट्रांसपोर्ट अलाउंस में एक नई बढ़ोतरी पहली बार हुई जो फोर व्हीलर के लिए दिनांक 01/09/2026 से लागू होगा जो ₹100 के अतिरिक्त बढ़ोतरी के साथ ₹2300 किया गया। कर्मचारियों को टू व्हीलर या फोर व्हीलर दोनों में से कोई एक ही मिलेगा।
10. एचटीसी - रुपए 14000 एवं रुपए 18000 को बढ़ाकर रुपए 24800 एवं 28800 तक किया गया।
11. ग्रेट रिवीजन में कर्मचारियों को मिनिमम 5050 रुपए एवं मैक्सिमम 7060 रुपए की बढ़ोतरी प्रतिमाह होगी। 
12. यूनियन के सभी कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन का लाभ दिनांक 1.1.2025 से एरियर्स के साथ परंपरा अनुसार भुगतान किया जाएगा। 

यूनियन कर्मचारियों ने यूनियन के अध्यक्ष - संजीव कुमार चौधरी, महासचिव - सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष - अमोद कुमार दुबे एवं यूनियन के सभी पदाधिकारी को अभी तक के इस बेहतर ग्रेड रिवीजन के लिए हृदय से बधाई एवं धन्यवाद दिया।
 
इस ग्रेट रिवीजन में  यूनियन के उपाध्यक्ष - संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव - अजय कुमार चौधरी,श्याम बाबू एवं यूनियन के सभी कर्मचारी भी मौजूद थे। 

धन्यवाद के साथ।
     
       आपका
धर्मबीर कुमार सिंह 
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज
टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर।
मोबाइल नंबर- 8092628609.

 *फोटो संलग्न ।*