BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बिष्टुपुर, आजादनगर एवं ओलीडीह थाना क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान


आज दिनांक 18.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार कम्युनिटी पुलिसिंग (Community Policing) के तहत बिष्टुपुर, आजादनगर एवं ओलीडीह थाना क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विद्यार्थियों एवं शांति समिति के सदस्यगण की उपस्थिति में नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, इसके सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों के प्रति जागरूक रहने तथा साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया।