BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण किया गया


दिनांक 18.08.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पु नि सह थाना प्रभारी, गोलमुरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने  थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, अभिलेखों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की । साथ ही  थाना परिसर, हाजत एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।