BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जताया गहरा शोक


जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के छोटे भाई, समाजसेवी निर्भय सिंह के हार्ट अटैक से हुए आकस्मिक निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निर्भय सिंह के निधन को सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

संजीव सिन्हा ने कहा कि निर्भय सिंह अपने स्पष्टवादी, निर्भीक, मिलनसार एवं जिंदादिल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और लोगों के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार उन्हें एक अलग पहचान देता था। उनका इस तरह असमय हम सभी के बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।

उन्होंने कहा कि निर्भय सिंह का निधन उनके परिवार के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी एक बड़ी क्षति है। इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं अभय सिंह एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। संजीव सिन्हा ने प्रभु से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।