मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दे सरकार : कांग्रेस प्रवक्ता
मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर चुनावी प्रक्रिया तथा राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और मतदाता सूची अथवा चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी जनता के मताधिकार पर सीधा हमला है।
गोपाल सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इन सवालों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जनता के मताधिकार की रक्षा करने वाली संवैधानिक संस्था है और उसकी कार्यप्रणाली पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटना या चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जनता का वोट किसी व्यक्ति, सरकार या चुनाव आयुक्त की निजी संपत्ति नहीं है।
गोपाल सिंह ने राम मंदिर के नाम पर लिए गए चंदे की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की आस्था से जुड़े चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक और पारदर्शी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर जनता से लिए गए चंदे का हिसाब भी पूछा जाएगा और जनता के वोट से जुड़े सवालों का जवाब भी मांगा जाएगा।
उन्होंने कहा कि “चंदा जनता की आस्था से जुड़ा है और वोट जनता के अधिकार से। दोनों पर सवाल उठे हैं तो दोनों का हिसाब और जवाबदेही जरूरी है।” कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता के बीच अपनी आवाज मजबूती से उ�



.png)


