BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में 20 सितंबर को रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट


सेवा संकल्प अभियान | रक्तदान महादान

जमशेदपुर, 19 सितंबर 2026:
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बिष्टुपुर ब्लड बैंक, जमशेदपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं एवं समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना है।

🎁 विशेष आकर्षण: प्रत्येक रक्तदाता को हेल्मेट एवं टी-शर्ट प्रदान किया जाएगा, ताकि रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया जा सके।

BJYM जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने शहरवासियों, युवाओं एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि “रक्तदान एक महान सेवा है। हमारा छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

समयाभाव के कारण सभी साथियों को व्यक्तिगत रूप से फोन द्वारा सूचना देना संभव नहीं हो पाया है। इसके लिए अन्यथा न लें। सभी का स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता सदैव अपेक्षित है।

🚩 सेवा ही संगठन है।

निवेदक
Nitish Kushwaha
जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
जमशेदपुर महानगर

छात्रसंघ अध्यक्ष (2016–17)
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, झारखण्ड