जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग द्वारा भावी शिक्षकों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम
जमशेदपुर
माननीय कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में जमशेदपुर शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026 - 2028 के बीएड, बीपीएड और एमएड पाठ्यक्रम के छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के साथ अपने नए शैक्षणिक सत्र आधिकारिक शुरुआत की शिक्षा विभाग के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षिकाओं को संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की रूपरेखा और शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित पेशेवर मानकों के से परिचित कराना था । समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और बीएड की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के प्रस्तुति के साथ हुई । इसके बाद शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ संजय भुईयां ने स्वागत भाषण और परिचयात्मक भाषण दिया ।कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी संकाय अध्यक्ष संकाय के सदस्य उपस्थित थे । विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य द्वारा संबंधित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा और नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई ।श्रीमती सोनी के द्वारा एम एड के पाठ्यक्रम डॉ निशा के द्वारा बीएड पाठ्यक्रम एवं डॉ संजीत महतो के द्वारा बीपीएड पाठ्यक्रम की चर्चा की गई ।कार्यक्रम के मंच का संचालन डॉ त्रिपुरा झा द्वारा किया गया । इस इंडक्शन प्रोग्राम का सफल समापन डॉ अरुणिमा द्वारा दिए गए औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ ।



.jpeg)

