हुसैनाबाद के दंगवार सोन घाट पर पूर्णिमा पर धूम धाम से हुआ नावों का पूजन
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखण्ड सोन नदी के दंगवार एवं देवरी घाट पर पूर्णिमा के शुभ अवसर पर परंपरागत नाव पूजा का आयोजन किया गया। नाविक समुदाय ने अपनी नावों की विधिवत पूजा-अर्चना कर वर्ष भर सुरक्षित नौकायन और सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा कार्यक्रम में नाविक समाज के लोगों ने अपनी-अपनी नावों को फूल-माला, सिंदूर और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाकर पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नावों की पूजा संपन्न हुई।
इस अवसर पर पंकज चौधरी,शिवराज चौधरी, शिवलाल चौधरी,उपेंद्र चौधरी,दीपक चौधरी,मनोज चौधरी,शर्मा चौधरी,बिपिन चौधरी,चंदन कुमार चौधरी, नंदन कुमार चौधरी सहित महिला श्रद्धालुओं में राधा देवी, कुसुम देवी, सुसुम देवी ने अपने अपने नाव की धूम धाम से पूजा की।वहीं आजादी चौधरी, सुशील चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, विकास चौधरी, सतन चौधरी,श्री राम चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, गोलू चौधरी, युवा समाजसेवी मुकेंद्र कुमार चौधरी सहित सैकड़ों लोग इस पूजा में शामिल हुए।नाविकों ने बताया कि सोन नदी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, इसलिए हर पूर्णिमा पर वे नाव की पूजा कर नदी और नाव के प्रति आभार प्रकट करते हैं।





