श्रावण पूर्णिमा के शुभ दिवस पर रक्षाबंधन के महापर्व में अपने ग्रामीण बहनों के लिए महिला स्वावलंबन केंद्र का हुआ शुभारंभ
स्थान: वीरग्राम
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार) द्वारा 'वसुधा सारथी' के सहयोग से आसनबनी रोड, वीरग्राम में महिला स्वावलंबन केंद्र की विधिवत शुरुआत की गई।
इस केंद्र का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुपुत्री श्रीमती दुखनी सोरेन द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती दुखनी सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन बहनों के स्वावलंबन और सम्मान के लिए जमशेदपुर प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह द्वारा शुरू किया गया यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अरुणा सारंगी, साई पद्मजा, ज्ञान प्रकाश, अजय कुमार, रंजन कुमार, शुभम भगत, मनसा मंडल संग ग्राम प्रधान सुंदर लाल दास और वसुधा सारथी के प्रमुख पदाधिकारी संग प्रशिक्षु दशमी गोप, ललिता गोप, सरस्वती, देवी एव सुप्रीति, सोनिया गोप आदि के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।





