BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ड्यूटी के दौरान भूखी मिली बुजुर्ग महिला,थाना में तैनात एएसआई ने निजी खर्च से की मदद


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना में तैनात एएसआई कामेश्वर राम ने मानवता की मिसाल पेश की है। ईदमिलादुन्नबी जुलूस के दौरान ड्यूटी करते समय उनकी नजर हुसैनाबाद मुख्य बाजार में बैठी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ी। महिला रो रही थी। एएसआई ने उसके पास जाकर परेशानी पूछी तो महिला ने बताया कि वह दो दिनों से भूखी है।महिला ने बताया कि वह सैदाबाद देवी धाम के पास एक झोपड़ी में रहती है। उसकी स्थिति जानने के बाद एएसआई कामेश्वर राम ने तत्काल उसकी मदद की। उन्होंने अपने निजी खर्च से आटा, चावल, दाल, सरसों तेल, सब्जी, मसाला समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदी और महिला को उपलब्ध कराया। इसके साथ ही उन्होंने महिला को कुछ नकद राशि भी दी। सामान मिलने के बाद बुजुर्ग महिला भावुक हो गई और एएसआई को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया। इसके बाद कामेश्वर राम ने बुजुर्ग महिला को स्कूटी से उसके घर तक पहुंचवाया। एएसआई के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। एएसआई कामेश्वर राम का यह सहयोग करने का पहली घटना नहीं है इससे पहले भी एक विकलांग व्यक्ति को खाने का सामग्री और नगद देकर घर भेजा था, विकलांग व्यक्ति द्वारा बताया गया था कि मेरे पास भाड़े तक देने के लिए पैसे नहीं है, जिसके बाद एएसआई ने उस व्यक्ति को सहयोग किया।