BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू में रक्षाबंधन की धूम, भाई की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार और विश्वास का रक्षा सूत्र


राखी-मिठाई से सजे बाजार, बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

मेदिनीनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पलामू जिले में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष तैयारी देखने को मिली। बहनों ने विधि-विधान के साथ भाइयों की पूजा-अर्चना कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देने की तैयारी की।

राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कई परिवारों में दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस पावन पर्व पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। इससे घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

रक्षाबंधन के पर्व ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व की भावना को मजबूत किया। पूरे पलामू में दिनभर पर्व की खुशियां देखने को मिलीं और लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।