कैलाश, नेपाल और तिब्बत यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने पत्रकारों से मांगा सहयोग, नाम-पता और मोबाइल नंबर समेत पूरा विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश
मेदिनीनगर। कैलाश यात्रा, नेपाल अथवा तिब्बत की यात्रा पर गए जिले के तीर्थयात्रियों की जानकारी एकत्र करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने आवश्यक पहल शुरू की है। इस संबंध में जिले के सभी पत्रकारों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि संबंधित थाना क्षेत्रों से यात्रा पर गए लोगों का पूरा विवरण एकत्र कर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिस की ओर से पत्रकारों से अनुरोध किया गया है कि उनके-अपने थाना क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति कैलाश यात्रा, नेपाल या तिब्बत यात्रा पर गया हो तो उसके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। जानकारी में संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर तथा अन्य उपलब्ध आवश्यक विवरण शामिल करने को कहा गया है।
बताया गया है कि एकत्र की गई जानकारी को पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाना है। इसलिए इस कार्य को अति आवश्यक मानते हुए पत्रकार बंधुओं से जल्द से जल्द अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य यात्रा पर गए लोगों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को व्यवस्थित रूप से संकलित कर उच्च स्तर पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्थानीय पत्रकारों से प्राप्त होने वाली जानकारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस की ओर से सभी पत्रकारों से अपील की गई है कि यदि उनके संज्ञान में उनके थाना क्षेत्र का कोई व्यक्ति कैलाश, नेपाल अथवा तिब्बत यात्रा पर गया है, तो उसका सही एवं पूर्ण विवरण संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर पुलिस मुख्यालय को सूचना भेजी जा सके।
पुलिस प्रशासन ने इस सूचना को अति आवश्






