खेल से स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण तक, युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प
‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ में युवाओं को मिला खेल और फिटनेस का संदेश
जपला, पलामू। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह, प्राचार्य, प्रोफेसरगण, प्रबुद्धजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना रहा।
मुख्य अतिथि विजय ओझा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और भारत के भविष्य को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ खेल एवं फिटनेस को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ खेल, फिटनेस एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद और विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ‘Sports for Health, Sports for Values, and Sports for Nation-Building’ का संदेश दिया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त समाज के निर्माण के साथ विकसित





