BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लक्ष्मी सुरभि के 19वें स्थापना दिवस एवं रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, जमशेदपुरवासियों की सुरक्षा का लिया संकल्प


जमशेदपुर, 28 अगस्त 2026: सामाजिक संस्था लक्ष्मी सुरभि ने आज अपने 19वें स्थापना दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने गोलमुरी थाना पहुंचकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया। संस्था की ओर से पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन के उपहार के रूप में जमशेदपुरवासियों की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण समाज की कामना की गई। सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी समाज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना संस्था के लिए गौरव का विषय है।
वहीं, संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद एवं शंभू द्वारा चक्रधरपुर में जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से संस्था ने स्थापना दिवस को सेवा और संवेदना से जोड़ने का संदेश दिया।
लक्ष्मी सुरभि द्वारा आने वाले समय में जमशेदपुर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से कार्य करने की योजना भी तैयार की जा रही है। संस्था का उद्देश्य ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग, सम्मान, सामाजिक जुड़ाव एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें यह एहसास हो कि समाज उनके साथ खड़ा है।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि 19 वर्षों की यात्रा के बाद लक्ष्मी सुरभि अब अपने सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा और गति के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले वर्षों में संस्था सेवा, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में और व्यापक स्तर पर कार्य करेगी।
रक्षाबंधन कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु रॉय, इंद्रजीत कौर, सोनी सिंह, निशा साहू, पूजा शर्मा, बलराज कौर, जसपाल सिंह, यश पांडेय, जितेंद्र तिवारी सहित संस्था के अनेक सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।