जमशेदपुर, 08 सितंबर 2026:झारखंड सरकार के माननीय मंत्री एवं गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोक सभा नगर आयुक्त श्री योगेंद्र प्रसाद एवं उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस अवसर पर JNAC के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को स्मरण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
जेएनएसी कार्यालय में माननीय मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित






