मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा “उन्नति फेस्टिवल मेला” का भव्य समापन समारोह आज
जमशेदपुर, 24 सितंबर 2026:
मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित “उन्नति फेस्टिवल मेला – दुर्गा पूजा एवं दीपावली मेला” का भव्य समापन समारोह आज, 24 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे, तुलसी भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस मेले का उद्देश्य त्योहारों की खुशियों के साथ-साथ महिला उद्यमियों, स्थानीय व्यवसायियों एवं हुनरमंद प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। मेले में विभिन्न प्रकार के शॉपिंग, फूड, हैंडीक्राफ्ट, फैशन, पारंपरिक उत्पाद एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां शहरवासियों को खरीदारी के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों की रंगीन छटा का आनंद लेने का अवसर मिला।
शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि “उन्नति फेस्टिवल मेला” केवल खरीदारी का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभा एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने शहरवासियों से समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
समापन समारोह में आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संयोजिका खुशबू कावटिया, उषा चौधरी, प्रियंका चौधरी एवं नूपुर तुलस्यान सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इस उत्सव की खुशियों को और यादगार बनाएं।





