केरल समाजम मॉडल स्कूल में भव्यता के साथ मनाया गया *ग्रैंड पेरेंट्स डे
24 सितंबर 2026 | केरल समाजम मॉडल स्कूल
केरल समाजम मॉडल स्कूल में 23 सितंबर को *ग्रैंड पेरेंट्स डे* बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। यह समारोह अत्यंत सफल रहा, जिसमें विद्यार्थियों, दादा-दादी एवं नाना-नानी, शिक्षकों और विद्यालय समुदाय के सदस्यों ने एक साथ मिलकर बच्चों के जीवन में ग्रैंड पेरेंट्स की अमूल्य भूमिका का सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्री टी. के. सुकुमारन, अध्यक्ष, केरला समाजम ,की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया और विद्यार्थियों को अपने ग्रैंड पेरेंट्स से प्राप्त ज्ञान, प्रेम और संस्कारों को संजोने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों की एक जीवंत श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसने प्रेम, सम्मान और एकजुटता की भावना को प्रतिबिंबित किया। विद्यार्थियों तथा ग्रैंड पेरेंट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को सभी के लिए विशेष रूप से यादगार बना दिया।
आईटी क्लब, केयरिंग कंपैनियन क्लब, केयर एंड शेयर क्लब, वेस्टर्न म्यूज़िक क्लब और ईस्टर्न म्यूज़िक क्लब का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। उनके समर्पित प्रयासों, रचनात्मकता और टीम भावना ने इस समारोह को यादगार और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस सफल समारोह में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या ,श्रीमती रीना बनर्जी, प्रधानाध्यापिका, श्रीमती सुजाता सिंह, उप-प्रधानाचार्य श्री ए. एल. अब्राहम, रजिस्ट्रार श्रीमती वृंदा सुरेश, शिक्षकों, विद्यार्थियों, क्लबों के सामूहिक प्रयासों की झलक दिखाई दी। सभी ने मिलकर ग्रैंड पेरेंट्स डे 2026 को उपस्थित सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणी अनुभव बना दिया।






