जन्म जन्म का नाता है गाय मेरी माता है;-संत श्री गोपालानंद सरस्वती
गौ सम्मान आहवनअभियान कि राज्य स्तरीय बैठक जमशेदपुर में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से पूरे राज्य के हर जिले के अभियान प्रभारी एवं गौ भक्त उपस्थित हुए बैठक में मुख्य रूप से अपने तीन दिवसीय कथा वाचन के दौरान *स्वामी ग्वाल गोपालानंद सरस्वती जी* लोगों में गौ सम्मान यह समर्थनएवं गोवध के विरोध में एक अलख जगाने का कार्य किया।
समापन कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और अनेक विधायक भी शामिल हुए, मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ,श्री चंपई सोरेन जी ,श्री मधुकोड़ा जी, श्री सरयू राय जी के अलावा कई विधायकों एवं जनता के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । यह कार्यक्रम प्रादेशिक गौशाला संघ के द्वारा संचालित किया गया था, जिसमें अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल जी, सचिव अनिल मोदी जी की महती भूमिका रही। आयोजन अत्यंत कुशल एवं सकारात्मक रहा और इसका संदेश निश्चित तौर पर आने वाले 17 दिसंबर को रांची के मोराबादी मैदान में लाखों की संख्या में गौ भक्तों का इकट्ठी कारण और उनकी भावनाओं का प्रदर्शन स्थापित करेगा ।
कार्यक्रम में श्री गौशाला पलामू के प्रतिनिधि के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह डिंपल, महासचिव सत्येंद्र कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने भाग लिया।
महाराज ग्वाल गोपालानंद सरस्वती जी से वार्ता के क्रम में श्री गौशाला पलामू ने आशवासन दिया कि उनके द्वारा नियुक्त इस अभियान के जिला प्रभारी संत श्री सुमन जी को गौशाला परिवार का पूरा समर्थन देगा ,और उनके मार्गदर्शन में समिति की बातों को अंगीकार करके हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा एवं लोगों को इस अभियान से जोड़ेगा ।
इस विषय पर श्री महाराज का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ, जिसका पालन करते हुए श्री गौशाला पलामू के सदस्य इस पूरे अभियान को बेहतर से बेहतरीन तरीके से नियोजित करने का प्रयास करेंगे।
बैठक से मार्गदर्शन प्राप्त होने के पश्चात श्री गौशाला पलामू के पदाधिकारी ने अभियान के जिला प्रभारी संत श्री सुमन जी से बात की और उन्हें पूरी जानकारी दी।
श्री सुमन जी ने यथाशीघ्र एक सकारात्मक सोच वाले गौ सेवकों की समिति बनाने का निर्णय लिया है और एक बात स्पष्ट रूप से की है या पूरा अभियान व्यक्तिवाचक नहीं है ,क्योंकि इस अभियान से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल किए हुए हैं फिर भी संपूर्ण अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा है ,और उन्हीं के नेतृत्व में पूरे देश की समितियां ने भी कार्य करना स्वीकार होगा ।
श्री गौशाला पलामू के समिति के सभी सदस्य पलामू की जनता से अनुरोध करते हैं कि देश में गौ हत्या बंद करने के लिए, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए, एवं गौ मांस की तस्करी को रोकने के लिए और उचित प्रबंध एवं संवर्धन के लिए एक प्रभावशाली कानून बनने तक इस आंदोलन को अंगीकार करते हुए व्यक्तिगत तौर पर अपने समर्थ के अनुसार इसमें योगदान दें । ताकि आने वाले समय में हम अपने बच्चों के लिए एक उज्जवल एवं निर्मल सनातन की परिकल्पना को साकार कर सके
आभार🙏
इंद्रजीत सिंह डिंपल
उपाध्यक्ष श्री गौशाला पलामू





