BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं के बदिया पंचायत मुखिया रवि मोहली का असमय निधन, पंचायत में शोक की लहर


करौं के बदिया पंचायत मुखिया रवि मोहली का असमय निधन, पंचायत में शोक की लहर



रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : करौं प्रखंड के बदिया पंचायत के मुखिया रवि मोहली का आज सुबह (सोमवार, 14 सितंबर) करीब 06 बजे असमय निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि वे अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए पंचायत में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से ग्रामीणों में गहरा दुख है।

निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का उनके आवास पर तांता लग गया। प्रखंड प्रमुख सिंपू देवी, उप प्रमुख राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज, थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती, जिला परिषद सदस्य जया राय, जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, करौं मुखिया मंटू मंडल, नागादेरी मुखिया पिंकी देवी, डिडाकोली मुखिया रविदास, साल्तर मुखिया रेणु देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष पिंटू शेख, सिरसा पंचायत की मुखिया मारुति देवी, पथरोल पंचायत के मुखिया बद्रीनारायण साह, बिरनगढ़िया पंचायत के मुखिया सोहराब अंसारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विष्णु चौधरी, अरुण राय, ऋषि सिंह, अशोक यादव, दिलीप यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और शोक संवेदना व्यक्त की।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ग्रामीणों ने बताया कि रवि मोहली हमेशा पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनके जाने से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है।