BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एसआईआर-2026 को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक


• 08-09 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर, 15 अगस्त को ग्राम सभा

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर के तहत 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका है। 

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने  और परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए 08 अगस्त और 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। 

उपायुक्त ने जानकारी दी कि दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए 15 अगस्त 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

आगे का कार्यक्रम  
1. दावा एवं आपत्ति हेतु द्वितीय कैम्प : 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर 
2. होम टू रोल वेरिफिकेशन : 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन
3. फैमिली टुगेदर स्टीकर : 04 सितंबर 2026 तक बीएलओ द्वारा सभी घरों में "एक परिवार-एक साथ" स्टीकर चिपकाया जाएगा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ भुवानियां ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष अभियान, दावा-आपत्ति और ग्राम सभा में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने दावे प्रस्तुत कर सकें। 

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे । इसके लिए त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।