BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सीएसआईआर-एनएमएल में निवारक सतर्कता पर व्याख्यान का सफल आयोजन


 सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत चलाए जा रहे तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2026 को प्रयोगशाला के सभागार में “निवारक सतर्कता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” विषयवस्तु के अनुरूप आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.सी. श्रीवास्तव, मुख्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, सतर्कता जागरूकता सप्ताह की मुख्य समिति द्वारा की गई।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता श्री जय शंकर शरण, प्रशासन नियंत्रक, सीएसआईआर-एनएमएल ने निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यस्थल पर पारदर्शिता, जवाबदेही, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि निवारक सतर्कता किसी भी संस्था में भ्रष्टाचार की रोकथाम के साथ-साथ स्वस्थ, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यसंस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनएमएल के बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निवारक सतर्कता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों एवं विचारों से लाभान्वित हुए। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के अंत में श्री विप्लव विशाल, प्रशासनिक अधिकारी, सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री वेद प्रकाश, अनुभाग अधिकारी, सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा किया गया।

समग्र रूप से कार्यक्रम सफल एवं प्रभावशाली रहा तथा इस अवसर पर संस्थान में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निवारक सतर्कता की संस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।